लाइव न्यूज़ :

भारत दूसरे देशों को साल के अंत तक शुरू करेगा कोविड-19 वैक्सीन का निर्यात

By भाषा | Updated: October 25, 2021 14:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि भारत दूसरे देशों को कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि साल के अंत तक पर्याप्त उत्पादन न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि निर्यात के लिए अतिरिक्त उत्पादन भी होने लगेगा।

अधिकारी ने हालांकि कहा कि दूसरे देशों को वैक्सीन की आपूर्ति का अपने देश के टीकाकरण कार्यक्रम के साथ तालमेल बैठाना होगा।

उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दूसरे देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए भारत अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। इसे भारतीय नेतृत्व ने दोहराया है। हालांकि, अन्य देशों को की जाने वाली आपूर्ति को भारत की अपनी वैक्सीन की जरूरतों के साथ संतुलित करना होगा।’’

भारत ने संक्रमण के मामलों में अचानक बढ़ोतरी के बाद अप्रैल में कोविड-19 वैक्सीन के निर्यात पर रोक लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती