लाइव न्यूज़ :

भारत ने ओपेक से कहा, कच्चे तेल कीमतें काफी चुनौतीपूर्ण, नीचे लाने की जरूरत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून भारत ने मंगलवार को कहा कि कच्चे तेल का मौजूदा मूल्य काफी चुनौतीपूर्ण है और दरों को थोड़ा नीचे लाये जाने की जरूरत है। तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की बैठक से पहले भारत ने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि तेल की ऊंची कीमत का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था में जो उपभोग आधारित पुनरूद्धार की प्रक्रिया शुरू हुई है उस पर पड़ने लगे।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भारत कीमत को लेकर संवेदनशील बजार है और वह जहां कहीं भी प्रतिस्पर्धी दर होगी, वहां से तेल खरीदेगा। पिछले सप्ताह ही मंत्री ने ओपेक से उत्पादन में कटौती को समाप्त करने का फिर से आग्रह किया था।

मांग में सुधार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों में तेजी आयी है। इससे भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम तेजी से चढ़े हैं।

देश भर में ईंधन के दाम ऊंचे हैं और कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर को पार कर गया है। वहीं राजस्थान और ओड़िशा में डीजल 100 रुपये लीटर से ऊपर निकल गया है।

प्रधान ने बीएनईएफ शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘ आज कीमत काफी चुनौतीपूर्ण है। मैं अपने उत्पादक मित्रों से तेल की उपयुक्त कीमत का आग्रह कर रहा हूं।’’

मंत्री ने कहा कि उनकी ओपेक महासचिव मोहम्मद बारकिंडो के साथ पिछले सप्ताह काफी सार्थक बातचीत हुई। ‘‘अगले कुछ दिनों में ओपेक की बैठक होने वाली है और मुझे उम्मीद है कि कीमत में कुछ नरमी आएगी।’’

ओपेक, रूस और अन्य सहयोगी देशों की अगस्त और संभवत: उसके बाद के उत्पादन कोटा पर निर्णय को लेकर एक जुलाई को बैठक होनी है। ऐसी संभावना है कि ओपेक और उसके सहयोगी देश वैश्विक तेल मांग और आपूर्ति के बीच अंतर को देखते हुए 500,000 से 7,00,000 बैरल प्रतिदिन उत्पादन बढ़ाने को सहमत हों।

उल्लेखनीय है कि मांग बढ़ने तथा आपूर्ति कम होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर तक चली गयी है जो अप्रैल 2019 के बाद सर्वाधिक है।

तेल के ऊंचे दाम मुद्रास्फीति पर दबाव बढ़ा रहे हैं।

प्रधान ने कहा कि ऊंची मुद्रास्फीति आर्थिक वृद्धि के लिये चुनौती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

क्रिकेटभारत के पूर्व क्रिकेटर ने KKR से कहा, अगर टीम की किस्मत नहीं बदलती, तो वे कप्तान अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दें

क्रिकेट100000 जुर्माना और देखो मोबाइल?, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर एक्शन, कारण बताओ नोटिस और 48 घंटे के भीतर जवाब दो?

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम