लाइव न्यूज़ :

भारत को और कोविड टीकों के लिए लाइसेंस प्राप्त करने, उत्पादन बढ़ाने की जरूरत: चंद्रशेखरन

By भाषा | Updated: April 19, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि भारत को अलग-अलग कोविड-19 टीकों का लाइसेंस लेने की जरूरत है। साथ ही कोविड की दूसरी लहर के बीच देश की जरूरत को पूरा करने के लिए कई कारखानों में युद्धस्तर पर इसका उत्पादन करने की जरूरत है।

चंद्रशेखरन ने सोमवार को दूसरी लहर को काफी ‘चिंताजनक और डराने’ वाली करार दिया। 100 अरब डॉलर के उद्योग समूह के प्रमुख ने कहा कि ‘ट्रेसिंग’ और टीकाकरण तेज करने और टीकों की आपूर्ति पर निगाह रखने की जरूरत है, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर का लॉकडाउन इसका समाधान नहीं है। इससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों पर काफी व्यापक असर होगा।

चंद्रशेखरन ने एआईएमए के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें ज्यादा से ज्यादा भिन्न टीकों का लाइसेंस लेने की जरूरत है।’’ उनसे पूछा गया था कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाती तो वह इससे कैसे निपटते।

इसे कठिन सवाल बताते हुए टाटा समूह के प्रमुख ने कहा कि हमें वास्तव में युद्धस्तर पर यह करने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्पादन का स्तर बढ़ाने के लिए इसके लिए थोड़े से समय में निवेश करने की जरूरत है।

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘हमें यह देखना होगा कि हम जरूरत को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादन कैसे बढ़ा सकते हैं। यह गंभीर स्थिति है। ऐसा करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि तत्काल आधार पर हम ट्रेसिंग और टीकाकरण बढ़ा सकते हैं। साथ ही टीके की आपूर्ति पर भी निगाह रखने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!