लाइव न्यूज़ :

भारत, इस्राइल ने कृषि क्षेत्र में सहयोग को तीन वर्ष के कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: May 24, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कहा कि भारत और इस्राइल ने कृषि के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2023 तक के लिए तीन साल के एक संयुक्त कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए हैं।

अब तक ऐसे चार संयुक्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम के तहत इस्राइल के खेतों और जल प्रौद्योगिकियों के बारे में किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित किए गए थे।

हालांकि, नए कार्यक्रम के तहत कृषि में एक मॉडल पारिस्थितिकी तंत्र - ‘विलेज ऑफ एक्सिलेंस’ (वीओई) - तैयार किया जायेगा। इसे 75 गांवों के भीतर 13 उत्कृष्टता केन्द्र (सीओई) के साथ आठ राज्यों में बनाया जाएगा। यह किसानों की व्यक्तिगत आय को बढ़ावा देगा और उनकी आजीविका को बेहतर बनाएगा।

एक सरकारी बयान के अनुसार तोमर ने कामकाज कार्यक्रम पर हस्ताक्षर समारोह में कहा, ‘‘भारत और इस्राइल के बीच कृषि क्षेत्र में वर्ष 1993 से द्विपक्षीय संबंध रहा हैं। यह 5वीं भारत-इस्राइल कृषि कार्ययोजना (आईआईएपी) है। अब तक हमने चार कार्ययोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है।’’

यह नया कामकाज कार्यक्रम कृषक समुदाय के लाभ के लिए कृषि के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग को और मजबूत करेगा।

अब तक देश के 12 राज्यों में 29 उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) संचालन में हैं। हर साल, ये सीओई 2.5 करोड़ से अधिक गुणवत्ता वाली सब्जी पौध के बीज, 3,87,000 से अधिक गुणवत्ता वाले फल पौधों का उत्पादन करते हैं तथा बागवानी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक के बारे में 1.2 लाख से अधिक किसानों को प्रशिक्षित करते हैं।

कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि आईआईएपी के तहत स्थापित ये सीओई बागवानी क्षेत्र में बदलाव केंद्र बन गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘नए कार्यक्रम के दौरान हमारा ध्यान इन सीओई के आसपास के गांवों को बड़े पैमाने पर 'उत्कृष्ट गांवों' में बदलने पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?