लाइव न्यूज़ :

भारत और ब्रिटेन स्वाभाविक साझेदार: बोरिस जॉनसन

By भाषा | Updated: December 14, 2021 11:25 IST

Open in App

लंदन, 14 दिसंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन और भारत स्वाभाविक साझेदार हैं जो 5जी, टेलिकॉम और स्टार्टअप पर साझेदारी समेत कई बढ़िया परियोजनाओं पर मिलकर काम कर रहे हैं।

ग्लोबल टेक्नोलॉजी सम्मेलन को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित करते हुए जॉनसन ने कहा कि आगामी दशक में भी भारत और ब्रिटेन प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में अपने संबंधों को मजबूत करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह 2030 के लिए तय की गई भारत-ब्रिटेन की रूपरेखा के अनुरूप है।

जॉनसन ने कहा, ‘‘नवोन्मेष और उद्यमशीलता की भावना की साझा संस्कृति के साथ ब्रिटेन और भारत स्वाभाविक साझेदार हैं। हम कई बढ़िया परियोजनाओं पर मिलकर काम कर रहे हैं जिनमें 5जी और टेलिकॉम पर ब्रिटेन-भारत साझेदारी और ब्रिटेन के स्टार्टअप शामिल हैं जो भारत की दिग्गज कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक साथ मिलकर, काम करके हम लोगों के जीवन को बदलने के लिए न केवल नई शुरुआत कर पाएंगे बल्कि ऐसी नई प्रौद्योगिकी को भी आकार देंगे जो स्वतंत्रता, खुलेपन और अमन के सिद्धांतों पर आधारित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा