लाइव न्यूज़ :

IIFA 2025: हमारे लिए, यह कोई नयी बात नहीं है?, करीना कपूर खान के साथ मंच साझा करने पर शाहिद कपूर बोले, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2025 14:27 IST

IIFA 2025: आज मंच पर मिले और हम लोग इधर-उधर मिलते रहते हैं, लेकिन हमारे लिए यह बिलकुल सामान्य बात है...अगर लोगों को अच्छा लगता है, तो यह अच्छा है।

Open in App
ठळक मुद्देहमारे लिए, यह कोई नयी बात नहीं है।सह-कलाकार करीना से साथ फोटो खिंचवाने को कहा गया।

IIFA 2025: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने यहां एक कार्यक्रम में करीना कपूर खान के साथ मंच साझा करने के बाद कहा, ‘‘यह कोई नयी बात नहीं है, हम एक-दूसरे से मिलते रहते हैं।’’ अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के 25वें संस्करण के आयोजन पर शनिवार रात शाहिद से उनकी पूर्व सह-कलाकार करीना से साथ फोटो खिंचवाने को कहा गया। अभिनेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे लिए, यह कोई नयी बात नहीं है...आज मंच पर मिले और हम लोग इधर-उधर मिलते रहते हैं, लेकिन हमारे लिए यह बिलकुल सामान्य बात है...अगर लोगों को अच्छा लगता है, तो यह अच्छा है।’’

  

शाहिद और करीना शनिवार को आईफा के लिए प्रेस वार्ता में शामिल हुए, जिससे सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग में काफी चर्चा रही और उन्होंने इसे 2007 की हिट फिल्म ‘जब वी मेट’ के आदित्य और गीत का पुनर्मिलन बताया। पपराजी ने दोनों को एक-दूसरे से गले मिलते और बाद में बातचीत करते हुए भी कैमरे में कैद किया।

‘36 चाइना टाउन’, ‘चुप चुप के’ और ‘फिदा’ जैसी फिल्मों में साथ काम करने वाले शाहिद और करीना 2000 के दशक की शुरुआत में कई साल तक ‘डेटिंग’ करते रहे लेकिन 2007 में दोनों अलग हो गए। बाद में उन्होंने 2016 में आई ‘उड़ता पंजाब’ में अभिनय किया। 

टॅग्स :करीना कपूरशाहिद कपूरजयपुरराजस्थानदीया कुमारीआईफा अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम