लाइव न्यूज़ :

आईजीआरयूए, ड्रोन डेस्टिनेशन ने ड्रोन प्रशिक्षण को हरियाणा सरकार के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:21 IST

Open in App

मुंबई, 23 अक्टूबर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (आईजीआरयूए) और ड्रोन डेस्टिनेशन ने हरियाणा में ड्रोन प्रशिक्षण शुरू करने के लिए हरियाणा सरकार की पहल 'दृश्या' के तहत संयुक्त रूप से एक समझौता किया है।

हरियाणा सरकार की ड्रोन इमेजिंग एंड इन्फॉर्मेशन सर्विस (दृश्या) ऑफ़ हरियाणा लिमिटेड पहल का उद्देश्य दरअसल 'मैनुअल' सर्वेक्षण के लिए ड्रोन का उपयोग करके विभिन्न प्रकार के सर्वेक्षणों और इमेजिंग कार्य को जल्दी करना है।

आईजीआरयूए और ड्रोन डेस्टिनेशन वर्तमान में हरियाणा के मानेसर और दूसरा कर्नाटक के बेंगलुरु में अपने दो उपग्रह परिसरों का परिचालन कर रही हैं।

आईजीआरयूए के निदेशक कृष्णेंदु गुप्ता में एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘नई ड्रोन नीति के जारी होने के साथ साथ हम भारत भर में विभिन्न राज्य सरकारों के साथ ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र शुरू करना चाहते है। दृश्या, आईजीआरयूए और ड्रोन डेस्टिनेशन के बीच यह साझेदारी हमें हरियाणा में पेशेवर ड्रोन प्रशिक्षण प्रदान करने में सक्षम बनाएगी।’’

वही ड्रोन डेस्टिनेशन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिराग शर्मा ने कहा कि ड्रोन की मदद से सर्वेक्षण की दक्षता में तेजी से वृद्धि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?