लाइव न्यूज़ :

आईएफएससीए को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ इंश्योरेंस सुपरवाइजर्स की सदस्यता मिली

By भाषा | Updated: December 2, 2020 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएसीए) ने बुधवार को कहा कि उसे इंटरनेशनल एसोसएिशन ऑफ इंश्योरेंस सुपरवाइजर्स (आईएआईएस) की सदस्यता प्राप्त हो गयी है।

आईएफएससीए ने एक बयान में कहा कि इस सदस्यता के साथ प्राधिकरण की पहुंच आईएआईएस के वैश्विक नेटवर्क तक होगी और वह अन्य वैश्विक नियामकों के साथ विचारों और सूचना को साझा कर सकेगा।

आईएफसीए एक नियामक है जिसे भारत में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र को आकार देने का जिम्मा मिला है।

बयान के अनुसार, ‘‘इससे गिफ्ट सिटी के आईएफएससी में एक गतिशील वैश्विक बीमा केंद्र के विकास में मदद मिलेगी। फिलहाल 17 प्रमुख बीमा इकाइयां गिफ्ट आईएफएससी से काम कर रही हैं और विदेशों से बीमा तथा पुनर्बीमा कारोबार ले रही हैं। ’’

आईएआईएस का गठन 1994 में हुआ। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड में है। यह बीमा निगरानीकर्ताओं और नियामकों के स्वैच्छिक सदस्यता वाला संगठन है। इसमें 200 से अधिक क्षेत्रों के सदस्य हैं जिनकी दुनिया के बीमा प्रीमियम में 97 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

यह बीमा क्षेत्र की निगरानी के लिये अंतरराष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाला निकाय है जो सिंद्धांतों, मानकों और अन्य अनुकूल कदम उठाने के लिये जवाबदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती