लाइव न्यूज़ :

इफ्को गैर-यूरिया उर्वरकों के पुराने स्टॉक पहले की दरों पर बेचेगी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल सहकारी कंपनी इफ्को ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह गैर-यूरिया उर्वरकों के 11.26 लाख टन के पुराने स्टॉक को पुरानी खुदरा दरों पर बेचना जारी रखेगी। उसने यह भी कहा है कि नयी दर के ठप्पे वाला उर्वरक अभी किसानों को नहीं बेचा जा रहा है।

मौजूदा समय में, इफ्को, यूरिया के बाद सबसे अधिक खपत होने वाला डाय-अमोनियम फास्फेट (डीएपी) प्रति बोरी 1,200 रुपये की दर से बेच रही है। अन्य काम्पलेक्स उर्वरक 925-1,185 रुपये प्रति बोरी की दर से बेचे जाते हैं।

डीएपी, एमओपी और एनपीके जैसे गैर-यूरिया उर्वरकों की खुदरा कीमतें नियंत्रण मुक्त की जा चुकी हैं और निर्माताओं द्वारा निर्धारित की जाती हैं, जबकि केंद्र उन्हें हर साल एक तय सब्सिडी देता है।

कुछ निजी उर्वरक कंपनियों ने काम्पलेक्स उर्वरकों की खुदरा कीमतों में वृद्धि की है जो कच्चे माल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के मद्देनजर की गई हैं।

इफको के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, '' इफको ने 11.26 लाख टन जटिल उर्वरक के पुराने स्टॉक को पुरानी दरों पर ही बेचना जारी रखेगी, जबकि डीएपी की कीमत 1,200 रुपए प्रति बोरी है।नयी दर का माल अभी किसानों के लिए नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि नया माल कारखानों से बाजार में भंडारण के लिए जारी किया जा रहा है। इसके नए स्टॉक को संयंत्र से खेतों में भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पुराने स्टॉक के समाप्त होने पर नये स्टॉक का विक्रय मूल्य कम भी हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोटे तौर पर अप्रैल 2021 में संयंत्र से भेजे गये डीएपी या एनपीके की बोरियों पर अंकित मूल्य, कच्चे माल की वर्तमान कीमतों पर आधारित हैं जो केवल ताजा स्टॉक पर ही लागू होंगी।’’

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ‘‘मूल्य में कमी के लिए अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ताओं के साथ चल रही बातचीत अभी तक अनिर्णित है। हम किसान के लाभ के लिए कीमतें कम करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।’’

कीमतों के बारे में टिप्पणी करते हुए, इफ्को के सीईओ और प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने ट्वीट किया, हम इफ्को में, उन ट्वीट्स या खबरों के लिए कड़ी आपत्ति जताते हैं, जिसमें काम्पलेक्स उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि को किसी भी राजनीतिक दल या सरकार से जोड़ा जा रहा है। वे नियंत्राण के दायरे से बाहर हैं। किसी भी राजनीतिक दल या सरकार से इसका कोई जुड़ाव नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम