लाइव न्यूज़ :

आईईएक्स का दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 75 प्रतिशत बढ़कर 77 करोड़ हुआ

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 अक्टूबर इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 75 प्रतिशत बढ़कर 77.38 करोड़ रुपये हो गया। इसका मुख्य कारण आय में वृद्धि है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 44.33 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही के दौरान बढ़कर 122.30 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 78.71 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को बैठक में एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक एक शेयर के बदले दो शेयर दिये जाने की सिफारिश की।

इस संबंध में निर्णय हालांकि पोस्टल बैलेट के जरिए शेयरधारकों की मंजूरी बाद किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?