लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन चिंता के बीच होटल, रेस्तरां उद्योग सतर्क

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर महामारी से प्रभावित भारतीय होटल,रेस्तरां उद्योग कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के कारण सतर्क है। हालांकि उनका मानना है कि अभी घबराने वाली स्थिति पैदा नहीं हुई है लेकिन इससे सर्दियों की छुट्टियों के दौरान कारोबार को झटका लगने की आशंका है।

कई राज्यों में क्रिसमस और नए साल के समारोहों पर प्रतिबंध लगाए जाने के साथ, होटल व्यवसायी और रेस्तरां संचालक बुकिंग रद्द होने की आशंका जता रहे हैं। इस आशंका के बीच वे सरकार से कुछ सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं जैसा कि ब्रिटेन सरकार ने वहां होटल और रेस्तरां एवं अन्य संबंधित उद्योग के लिए किया है।

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (एफएआईटीएच) के सलाहकार मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष गुप्ता ने कहा कि ओमीक्रोन के प्रभाव के बारे में उद्योग के भीतर अनिश्चितता है और इसकी गंभीरता और प्रसार की गति के बारे में विभिन्न स्थानों से विभिन्न सूचनाएं आ रही हैं।

गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पहली बात यह है कि हर कोई सर्त है, लेकिन कोई घबराने वाली बात नहीं है क्योंकि इससे संबंधित सूचनाएं दहशत पैदा नहीं कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नए साल के आसपास जो बुकिंग हो रखे हैं, उनमें से ज्यादा कुछ रद्द नहीं हुआ है। इसका कारण अभी घबराने जैसी बात नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?