लाइव न्यूज़ :

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को पहली तिमाही में 2,787 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 2,787 करोड़ रुपये रहा।

आदित्य बिड़ला समूह की धातु कंपनी ने कहा कि एक साल पहले की इसी अवधि में उसने 709 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा दर्ज किया था।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया कि अप्रैल-जून के दौरान परिचालन से एकीकृत आय बढ़कर 41,358 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 25,283 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं, जो अब तक किसी भी तिमाही में सबसे अधिक शुद्ध लाभ है। कंपनी का एकीकृत कर पश्चात लाभ 2,787 करोड़ रुपये रहा।’’

बयान के मुताबिक ये परिणाम नोवेलिस और भारत के कारोबार के मजबूत प्रदर्शन से प्रेरित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती