लाइव न्यूज़ :

हीरो कोलैब्स पर साल भर मुहिम चलायेगी हीरो मोटोकॉर्प

By भाषा | Updated: November 21, 2020 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपने गठजोड़ मंच ‘हीरो कोलैब्स’ पर कारोबारी परिचालन के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साल भर कई मुहिम चलाने वाली है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने इस साल अप्रैल में ‘हीरो कोलैब्स- दी डिजायन चैलेंज’ मुहिम की शुरुआत की थी। इसके तहत कंपनी को 10 हजार से अधिक पंजीयन प्राप्त हुए थे।

कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘अब इस मंच पर साल भर पहलों की पेशकश की जायेगी। ये पहलें कारोबारी परिचालन की विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित होंगी। इनमें भारत के अलावा हीरो मोटोकॉर्प के वैश्विक बाजारों के लोग भी भागीदारी कर सकेंगे।’’

कपंनी ने कहा कि उसने अब इस मंच को क्राउड सोर्सिंग मंच में तब्दील कर दिया है।

हीरो मोटोकॉर्प के रणनीति प्रमुख मालो ली मसॉन ने इस बारे में कहा, ‘‘हीरो कोलैब्स एक आकर्षक क्राउड सोर्सिंग मंच है। यह हर किसी को अपना कौशल दिखाने का अवसर देता है। यह हमारे मिशन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ ‘सहयोग’ पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम