लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत घटकर 275.91 करोड़ रु पर

By भाषा | Updated: October 22, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने शुक्रवार को कहा कि 30 सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग 16 प्रतिशत घटकर 275.91 करोड़ रुपये रहा।

जीवन बीमा कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में उसने 327.83 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि जुलाई-सितंबर 2021 की अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 20,478.46 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले इसी तिमाही में 16,426.03 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय भी एक साल पहले की समान तिमाही के 10,056.71 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,445.53 करोड़ रुपये हो गयी।

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) विभा पडलकर ने कहा, "वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में व्यक्तिगत डब्ल्यूआरपी (वेटेड रिसीव्ड प्रीमियम) के मामले में हमारा कारोबारी प्रदर्शन 22 प्रतिशत की वृद्धि और 16.2 प्रतिशत की निजी बाजार हिस्सेदारी के साथ मजबूत बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस