लाइव न्यूज़ :

सीएम खट्टर ने दी लोगों को नए साल से पहले तोहफा, संपत्ति कर 31 जनवरी तक जमा कर 50 फीसदी की छूट पाएं, 31 दिसंबर तक जमा करने पर पूरा ब्याज माफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2022 21:48 IST

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा नागरिकों के हित में एक नयी संपत्ति आईडी (पहचान) बनाने का निर्णय लेने के बाद, राज्य में संपत्तियों की संख्या में 33 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे बैंक खातों को ‘‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’’ पोर्टल पर सत्यापित कराने का आग्रह किया।लोगों को जल्द से जल्द फसल क्षति का मुआवजा मिल सके।31 जनवरी तक जमा करने पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी।

चंडीगढ़ः  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि शहरों में संपत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022 से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2023 कर दी गयी है। संपत्ति कर 31 दिसंबर तक जमा करने पर पूरा ब्याज माफ होगा, जबकि 31 जनवरी तक जमा करने पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी।

विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में पेश किए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के बाद खट्टर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार शहरी सीमा के बाहर अवैध रूप से विकसित कॉलोनी को नियमित करने का रास्ता भी तलाश रही है और इसके लिए नियमों में संशोधन किया जा रहा है।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा नागरिकों के हित में एक नयी संपत्ति आईडी (पहचान) बनाने का निर्णय लेने के बाद, राज्य में संपत्तियों की संख्या में 33 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसानों से अपने बैंक खातों को ‘‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’’ पोर्टल पर सत्यापित कराने का आग्रह किया, ताकि पात्र लोगों को जल्द से जल्द फसल क्षति का मुआवजा मिल सके।

उन्होंने कहा कि उपायुक्तों को भी संबंधित विधायकों के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्रवार कोषागार में पड़ी मुआवजे की राशि की जानकारी देने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि विधायक किसानों से संपर्क कर उन्हें उनका बैंक खाता सत्यापित कराने में मदद कर पाएं।

चौटाला ने बेमौसम बारिश से फसल के नुकसान के मुआवजे के संबंध में विधानसभा में एक सदस्य द्वारा उठाए गए सवाल पर यह बात कही। ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल में कृषि भूमि और फसलों से संबंधित विवरण हैं। चौटाला ने कहा कि राज्य में कई जगहों पर 22 सितंबर के बाद भारी बारिश हुई और इसके परिणामस्वरूप जलभराव के कारण खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा। 

टॅग्स :हरियाणाBJPमनोहर लाल खट्टरदुष्यंत चौटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?