लाइव न्यूज़ :

एचएएल को एडीई-डीआरडीओ से ‘अभ्यास’ प्रणाली की आपूर्ति का ठेका मिला

By भाषा | Updated: December 17, 2021 15:01 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 दिसंबर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने शुक्रवार को बताया कि उसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) से ‘हाईस्पीड एक्सपेंडबल एरियल टार्गेट (हिट) सिस्टम’ जिसे ‘अभ्यास’ के नाम से भी जानते हैं उसके उत्पादन, संयोजन, समाकलन, जांच और आपूर्ति का ठेका मिला है।

शुरुआती ठेके को सफलतापूर्वक करने के बाद एचएएल ने बताया कि वह इस प्रणाली की आपूर्ति के लिए निजी कंपनी के साथ विकास सह उत्पादन साझेदार के रूप में पहचानी जाएगी।

एचएएल के मुताबिक उसका आकलन है कि तीनों सशस्त्र बलों को और मिसाइल कार्यक्रम के परीक्षण के लिए डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं को ‘अभ्यास’ प्रणाली की बहुत जरूरत है।

‘अभ्यास’ का पहला सफल परीक्षण मई 2019 को हुआ था और उसके बाद से इस परीक्षण का आकलन डीआरडीओ का एडीई कर रहा है। बयान में कहा गया कि ‘‘इस ठेके से अभ्यास प्रणाली के उत्पादन की श्रृंखलाबद्ध शुरुआत होगी।’’अभ्यास का डिजाइन और विकास बेंगलुरु स्थित डीआरडीओ के एडीई ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती