लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार स्किम्ड मिल्क पाउडर के निर्यात पर अमूल को सहायता देगी

By भाषा | Updated: July 16, 2021 19:50 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 जुलाई गुजरात सरकार ने शुक्रवार को ‘अमूल ब्रांड’ के स्वामित्व वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) को स्किम्ड मिल्क पाउडर का निर्यात में हुए घाटे के प्रभाव से निकलने के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सरकार ने एक जुलाई से 31 दिसंबर तक स्किम्ड मिल्क पाउडर के निर्यात के लिए 150 करोड़ रुपये की अधिकतम सीमा के साथ 50 रुपये प्रति किलो तक की सहायता देने का फैसला किया है। सरकार ने स्किम्ड मिल्क पाउडर के लिए माल के लदान तक की (एफओबी) कीमत 20 रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 200 रुपये प्रति किलो करने का फैसला किया है। इस कीमत पर 50 रुपये की सहायता सरकार देगी।

इसमें कहा गया है कि दूध उत्पादक संघों की मांग के बाद यह निर्णय लिया गया।

सरकार ने कहा कि यदि इस अवधि के दौरान स्किम्ड मिल्क पाउडर की एफओबी कीमत बढ़ती है, तो निर्यात सहायता उसी के अनुसार कम हो जाएगी। अगर, उदाहरण के लिए, एफओबी की कीमत बढ़कर 210 रुपये हो जाती है, तो सहायता 50 रुपये प्रति किलो से घटकर 40 रुपये रह जाएगी।

हालांकि, एफओबी घटने पर अधिकतम निर्यात सहायता 50 रुपये ही रहेगी।

जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने कहा कि यह तीसरी बार है जब गुजरात सरकार ने ऐसी सहायता प्रदान की है जिससे दुधारू पशु पालने वाले 36 लाख किसानों को लाभ होगा।

सोढ़ी ने कहा कि इस सहायता के मिलने से घरेलू या निर्यात बाजारों में स्किम्ड मिल्क पाउडर पर 250 रुपये प्रति किलोग्राम की उत्पादन लागत के मुकाबले कम आय प्राप्ति होने के कारण जीसीएमएमएफ को किसानों से दूध की खरीद दर घटाने के लिए मजबूर नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?