लाइव न्यूज़ :

‘अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान, रेपो दर में होगी एक प्रतिशत की वृद्धि’

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:05 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 2022-23 में 8.2 प्रतिशत रहेगी। अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका ने यह अनुमान लगाया है।

ब्रोकरेज कंपनी ने नए साल के लिए अपने परिदृश्य में कहा है कि अगले वर्ष भारत में चीजें सामान्य होंगी और वृद्धि रफ्तार पकड़ेगी।

बैंक ऑफ अमेरिका ने कहा कि भारत ने 2021 में काफी सकारात्मक रुख के साथ प्रवेश किया था और आर्थिक वृद्धि दर में सुधार आ रहा था, लेकिन महामारी की दूसरी लहर से झटका लगा और यह पुनरुद्धार पटरी से उतर गया। इसकी वजह से आपूर्ति संकट पैदा हुआ, जिससे कीमतों पर दबाव बना।

उसने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि 2022 का साल भारत के लिए सामान्य वर्ष रहेगा। उपभोग बढ़ने से वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।’’

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि टीकाकरण की निचली दर तथा कोविड-19 का नया स्वरूप ओमीक्रोन वृद्धि के लिए अनिश्चितता पैदा कर सकते हैं। निचले आधार प्रभाव की वजह से वृद्धि दर 2021-22 के 9.3 प्रतिशत से कम रहेगी।

विभिन्न क्षेत्रों की बात की जाए, तो बैंक ऑफ अमेरिका का अनुमान है कि कृषि, वानिकी और मत्स्यपालन क्षेत्र की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में 3.5 प्रतिशत रहेगी। यह चालू वित्त वर्ष के चार प्रतिशत से कम है। ‘‘इसी तरह उद्योग क्षेत्र की वृद्धि 10 प्रतिशत से घटकर सात प्रतिशत, सेवा क्षेत्र की नौ प्रतिशत से घटकर 7.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।’’

ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में मुख्य मुद्रास्फीति बढ़कर 5.6 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। ‘‘इसके चलते भारतीय रिजर्व बैंक लंबे ठहराव के बाद 2022-23 में रेपो दर में एक प्रतिशत अंक की वृद्धि कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम