लाइव न्यूज़ :

ग्रासिम इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही का मुनाफा चार गुना होकर 2,447.97 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि जून 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा लगभग चार गुना होकर 2,447.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 616.99 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 52.72 प्रतिशत बढ़कर 19,919.40 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 13,043.51 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान, ग्रासिम इंडस्ट्रीज का कुल खर्च पहले के 12,330.93 करोड़ रुपये से 36.67 प्रतिशत बढ़कर 16,853.28 करोड़ रुपये हो गया।

एक बयान में ग्रासिम ने कहा, ‘‘कोविड-19 की दूसरी लहर ने आर्थिक गतिविधियों की गति को धीमा कर दिया, जो तेजी से ठीक हो रही थीं। हालांकि, सरकार द्वारा टीकाकरण की त्वरित गति और दूसरी लहर के घटते प्रभाव के साथ, अर्थव्यवस्था एक मजबूत बदलाव देख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस