लाइव न्यूज़ :

गोयल ने आसियान के साथ एफटीए पर फिर से बातचीत के लिए जोर दिया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा व्यापार संबंधों पर फिर से बातचीत करने और 10 सदस्यीय आसियान के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस पूरी कवायद का मकसद एफटीए की बाधाओं और दुरुपयोग को खत्म करना होना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि भारत और आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) के बीच दोतरफा व्यापार लगभग 80 अरब अमेरिकी डॉलर का है और गैर-व्यापार बाधाओं तथा अन्य बाधाओं को दूर करने से आने वाले वर्षों में इस आंकड़े को 200 अरब डॉलर तक ले जाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें हाल के दिनों में आसियान क्षेत्र में, विशेष रूप से कृषि और वाहन क्षेत्र में, हमारे निर्यात पर कई प्रतिबंधात्मक बाधाओं का सामना करना पड़ा। मुझे लगता है कि इसका परिणाम सिर्फ भारत सहित अन्य देशों की जवाबी कार्रवाई के रूप में होगा और देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए हमारे नेताओं के दीर्घकालिक इरादों को नुकसान पहुंचेगा।’’

गोयल ने कहा, ‘‘इसलिए, मुझे लगता है कि मौजूदा व्यापार संबंधों, व्यापार बाधाओं पर फिर से बातचीत करने, आसियान के साथ हमारे एफटीए पर फिर से विचार करने और एफटीए के दुरुपयोग को खत्म करने के लिए नए नियमों पर ध्यान केंद्रित करने, गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करने की जरूरत है।’’

वह सीआईआई भारत-आसियान व्यापार सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि व्यापार को सफल बनाने के लिए इसे निष्पक्ष, न्यायसंगत, पारदर्शी, पारस्परिक और समावेशी होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?