लाइव न्यूज़ :

सरकार महीने भर में शुरू करेगी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण : महेंद्रनाथ पांडे

By भाषा | Updated: December 18, 2020 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर सरकार महीनेभर के अंदर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) का तीसरा चरण शुरू करेगी। कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए पांडे ने कहा कि इस बार योजना में जिला स्तरीय कौशल समितियों मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने स्थानीय जरूरतों के मुताबिक कौशल पाठ्यक्रमों डिजाइन करने की जरूरत बतायी। मंत्री ने कहा, ‘‘ यह याद रखने की जरूरत है कि हमने पीएमकेवीवाई के पहले और दूसरे चरण को शुरू किया था और अब हम महीनेभर के भीतर इसका तीसरा चरण शुरू करने जा रहे हैं।’’

पांडे ने कहा कि तीसरे चरण में जिला स्तरीय कौशल समितियों को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया है ताकि स्थानीय कौशल जरूरतों को पूरा किया जा सके।

सरकार ने पीएमकेवीआई का पहला चरण 2015 और दूसरा चरण 2016 में शुरू किया था। इसके तहत 2020 तक एक करोड़ लोगों के कौशल विकास का लक्ष्य रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!