लाइव न्यूज़ :

सरकार नेशनल फर्टिलाइजर्स में अपनी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी सरकार नेशनल फर्टिनाइजर्स लि. (एनएफएल) में अपनी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री पेशकश के जरिये बेचेगी। शेयर बिक्री प्रबंधन के लिये मर्चेन्ट बैंकरों से बोलियां आमंत्रित की गयी हैं।

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एक अधिसूचना में कहा कि बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि दो मार्च है।

मौजूदा बाजार भाव पर कंपनी में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री से सरकारी खजाने को करीब 400 करोड़ रुपये मिलेंगे।

एनएफएल का शेयर बुधवार को बीएसई में 2.33 प्रतिशत मजबूत होकर 41.80 पर बंद हुआ।

सरकार की कंपनी में 74.71 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल-सितंबर के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 198 करोड़ रुपये था। एनएफएल का गठन 1974 में हुआ और उसके कर्मचारियों की संख्या 3,339 है। कंपनी के फिलहाल पांच गैस आधारित अमोनिया-यूरिया संयंत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें