लाइव न्यूज़ :

आईटी अधिनियम को नया रूप देगी सरकार, लेकिन शुरुआत में पीडीपी विधेयक पर होगा ध्यान: आईटी सचिव

By भाषा | Updated: June 25, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून सरकार नयी तकनीक और उद्योग के घटनाक्रमों की जरूरतों पर ध्यान देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम को नया रूप देने की योजना बना रही है। सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सचिव अजय प्रकाश साहनी ने हालांकि कहा, सरकार का ध्यान पहले निजी डेटा सुरक्षा (पीडीपी) विधेयक लाना है।

सचिव ने उद्योग के एक कार्यक्रम में कहा, "आईटी अधिनियम को नया रूप देने की जरूरत है। अधिनियम 2000 में लागू हुआ और आखिरी बार इसमें 2008 में संशोधन किया गया।"

साहनी ने कहा कि आईटी अधिनियम की समीक्षा करने की जरूरत है क्योंकि इस समय कई मुद्दों में काफी बदलाव आ गया है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मंचों के लिए बनाए गए नये आईटी नियमों से उपयोगकर्ताओं के अधिकारों को मजबूती मिली है।

सचिव ने कहा, "हमारा जिन कंपनियों से लेना देना है, उनका आकार काफी बढ़ गया है। कामकाज के पूरी तरह से नये तौर तरीके आ गए हैं और दुनिया भर में इस क्षेत्र में काफी नवोन्मेष हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "हमारे सामने मौजूद अगली बड़ी चीज पीडीपी विधेयक है। हमें उम्मीद है कि हम इसे जल्द से जल्द ले आएंगे। उम्मीद है कि अगले सत्र में अगर हमें संसद की संयुक्त समिति से रिपोर्ट मिल गयी तो हम संसद में तेजी से प्रक्रिया पूरी होने पर जोर देंगे।"

संसद की संयुक्त समिति पीडीपी विधेयक की जांच परख कर रही है। बजट सत्र में समिति को चौथी बार विस्तार दिया गया और इसे संसद के मानसून सत्र में पेश करने को कहा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?