लाइव न्यूज़ :

सरकार प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने के लिए पंचवर्षीय रणनीतिक योजना लाएगी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को कहा कि सरकार प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत को एक महत्वपूर्ण देश बनाने के लिए पंचवर्षीय रणनीतिक योजना लाने पर विचार कर रही है।

मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी करेगा। यह भागीदार केवल उनके लिये व्यापार बढ़ाने की मांग तक सीमित नहीं होगी बल्कि क्वांटम कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य की प्रौद्योगिकी विकास के लिये होगा।’’

उन्होंने उद्योग मंडल सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) के प्रौद्योगिकी पर आयोजित सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ गंभीर लक्ष्य तय किये हैं और वह चाहते हैं कि भारत प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण देश बने।’’

‘‘हम जल्दी ही पंचवर्षीय रणनीतिक दृष्टिकोण योजना पेश करने जा रहे हैं। इसमें इन महत्वाकांक्षाओं को साकार करने के लिए विकसित की जाने वाली योग्यता और क्षमताओं का विवरण होगा।’’

मंत्री ने कहा कि पिछले छह साल में देश की अर्थव्यवस्था और जन सेवाओं को डिजिटल रूप देने के लिये शानदार प्रयास हुए हैं। इससे देश को कोविड-19 महामारी के दौरान मजबूत बने रहने में मदद मिली।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण देश के रूप में उभरने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने को लेकर हर तरह के परामर्श के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस