लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कहा: रसायन उद्योग में 2025 तक 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश अवसर

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च सरकार ने बुधवार को कहा कि भारतीय रसायन उद्योग में 2025 तक दस लाख करोड़ रुपये के करीब निवेश को आकर्षित करने की संभावनायें हैं। इस मामले को रसायन उद्योग को उसकी भू- स्थिति का लाभ मिलने की उम्मीद है।

सरकार का कहना है कि समूची रसायन मूल्य श्रृंखला में अवसर उपलब्ध हैं। इनमें अन्य क्षेत्रों के अलावा पीवीसी, मेथनॉल मूल्य श्रृंखला के क्षेत्र में निवेश की संभावनायें व्याप्त हैं।

रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौडा ने भारत- रसायन 2021 पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘हम इसको लेकर जागरुक हैं कि भारतीय रसायन उद्योग तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था का एक अहम् हिस्सा है। इसमें मौजूदा वर्तमान अवसरों को देखते हुये खेत्र में 2025 तक दस लाख करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित होने की संभावना है जिसमें लाखों लोगों को रोजगार मिल सकता है।’’

भारतीय रसायन उद्योग में व्यापक संभावनाओं और बेहतर अवसरों को देखते हुये यह दुनियाभर में निवेश का सबसे तरजीही स्थल बन गया है।

गौंड ने कहा कि बदलते भू-राजनीतिक परिवेश और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में नये सिरे से तालमेल बेठने की स्थिति में भारत को चीन को मुकाबले अधिक तरजीह मिलने की उम्मीद से मौजूदा चुनौतीपूर्ण समय भारत के लिये अवसर में बदल सकता है।

रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने कहा कि संसद में पेश 2021- 22 के बजट में की गई घोषणा रसायन और पेट्रोरसायन क्षेत्र के लिये काफी उत्साहवर्धक हैं। इस संबंध में उन्होंने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना का जिक्र किया। बजट में लघु- सिंचाई, ढांचागत क्षेत्र पर होने वाला खर्च, नाफ्था जैसे जरूरी माल पर आयात शुल्क में कमी तथा कई अन्य कदमों की घोषणा की गई है जिससे की क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम