लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एनएचपीसी के निदेशक-कार्मिक को कार्यकाल पूरा होने से दो महीने पहले सेवामुक्त किया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सरकार ने बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाली कंपनी एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) निखिल कुमार जैन को ‘प्रदर्शन के आधार’ पर अपना कार्यकाल पूरा होने से दो महीने पहले ही सेवामुक्त कर दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बिजली मंत्रालय ने दो दिसंबर, 2021 को जैन के कार्यकाल को कम करने के अपने फैसले के बारे में एनएचपीसी को सूचित किया था। मंत्रालय के निर्देश के बाद जैन को तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त कर दिया गया है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘जैन का कार्यकाल फरवरी, 2022 में पूरा होना था। मंत्रालय से कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं किया। संगठन के विकास में योगदान नहीं देकर वह कंपनी की प्रगति में बाधा बन रहे रहे थे।’’

जैन को इस पद पर सात फरवरी, 2017 को पांच साल के लिए नियुक्त किया गया था। एनएचपीसी में आने से पहले वह 2012 से एयर इंडिया लिमिटेड में निदेशक (कार्मिक) थे।

एक सरकारी सूत्र ने कहा कि जैन के खिलाफ इस तरह का कदम उन अधिकारियों के लिए उदाहरण रहेगा, जो बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।

जैन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी)-रुड़की से औद्योगिक इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने 2010 में दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई पूरी की थी।

इस बारे में संपर्क करने पर जैन ने कुछ भी कहने से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?