लाइव न्यूज़ :

गेहूं की सरकारी खरीद 50 प्रतिशत बढ़कर पहुंची 323.67 लाख टन पर

By भाषा | Updated: May 7, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई गेहूं की खरीद चालू रबी विपणन सत्र 2021-22 में अब तक 50 प्रतिशत बढ़कर 323.67 लाख टन हो गई है। इसमें 32 लाख से अधिक किसानों को जिसमें 63,924.56 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। खाद्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियां ​​न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद का कार्य करती हैं। एमएसपी भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाता है।

खाद्य मंत्रालय ने कहा कि छह मई तक कुल गेहूं खरीद 323.67 लाख टन रही। पिछले साल इसी अवधि में 216 लाख टन खरीद हुई थी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ एमएसपी पर 63,924.56 करोड़ रुपये की खरीद से अब तक लगभग 32.21 लाख किसान लाभान्वित हो चुके हैं।’’ गेहूं की खरीद - पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, जम्मू और कश्मीर और बिहार में जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं