लाइव न्यूज़ :

सरकार ने डीएपी, अन्य फॉस्फेट व पोटाश उर्वरकों की सब्सिडी में वृद्धि को अधिसूचित किया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 00:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई सरकार ने बृहस्पतिवार को डीएपी और अन्य फॉस्फेट व पोटाश (पी एंड के) उर्वरकों की सब्सिडी में वृद्धि को अधिसूचित कर दिया। यह इस साल अक्टूबर तक प्रभाव में रहेगी।

पी एंड के उर्वरकों पर सब्सिडी 2010 से पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) योजना के तहत संचालित हैं। अप्रैल में पोषक तत्वों (नाइट्रोजन, फॉस्फेट, पोटाश और सल्फर) के लिये एनबीएस दरों में चालू वित्त वर्ष के लिये कोई बदलाव नहीं किया गया था।

हालांकि 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में फॉस्फेट पर सब्सिडी बढ़ाने का निर्णय किया गया ताकि ‘डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) वैश्विक बाजार में महंगा होने के बावजूद किसानों के लिये पुरानी दर पर उपलब्ध हो।

यूरिया के बाद सर्वाधिक खपत डीएपी की होती है।

उर्वरक मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि फॉस्फेट पर एनबीएस दर को पिछले साल के 18.78 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 45.32 रुपये प्रति किलो किया गया है।

वहीं नाइट्रोजन, पोटाश और सल्फर के लिये एनबीएस दरें पिछले साल के स्तर पर बरकरार है।

मंत्रालय के अनुसार डीएपी और पीएंडके उर्वरकों के अन्य ग्रेड पर बढ़ी हुई सब्सिडी 20 मई को जारी अधिसूचना की तारीख से 31 अक्टूबर तक लागू होगी।

बयान के अनुसार इसका मतलब है कि डीएपी उर्वरक पर प्रति बोरी (50 किलो) सब्सिडी 500 रुपये से बढ़ाकर 1,200 रुपये प्रति बोरी कर दी गई है। यह लगभग 140 प्रतिशत की वृद्धि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?