लाइव न्यूज़ :

सरकार ने ई 20 ईंधन को अपनाने के लिए सार्वजनिक टिप्पणियों को आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने इथेनॉल जैसे हरित ईंधन को बढ़ावा देने के लिए ई-20 ईंधन को अपनाने के विषय में सार्वजनिक सुझाव आमंत्रित किये हैं।

ई-20 ईंधन के तहत में पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल का मिश्रण करने की योजना है।

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आठ लाख करोड़ रुपये के कच्चातेल आयात की निर्भरता को कम करने के मद्देनजर इथेनॉल जैसे हरित ईंधन को बढ़ावा देने पर जोर दिया है, इस बात के मद्देनजर उक्त पहल महत्वपूर्ण है।

मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार इथेनॉल अर्थव्यवस्था को मौजूदा 22,000 करोड़ रुपये से अगले पांच वर्षों में बढ़ाकर दो लाख करोड़ रुपये तक ले जाने की इच्छा रखती है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि परिवहन मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने ई-20 ईंधन को अपनाने के लिए एक मसौदा अधिसूचना प्रकाशित की है।

यह अधिसूचना ई-20 अनुपालन करने वाले वाहनों के विकास की सुविधा प्रदान करती है।

बयान में कहा गया है कि यह कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन आदि के उत्सर्जन को कम करने में भी मदद करेगा। इस कदम से तेल आयात खर्च को कम करने में मदद मिलेगी, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम