लाइव न्यूज़ :

कपड़ा क्षेत्र में 'ब्रांड इंडिया' के निर्माण के लिए सरकार-उद्योग को साथ काम करने की जरुरत: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 24, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली 24 अक्टूबर सरकार और उद्योग को कपड़ा एवं परिधान क्षेत्र में 'ब्रांड इंडिया' का निर्माण करने के लिए साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)-कियर्ने की संयुक्त रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि सरकार को घरेलू कपड़ा क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए उचित अवसर, साधन, प्राधिकरण आदि स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए।

रिपोर्ट में उद्योग के लिए विनिर्माण प्रतिस्पर्धा के मामले में वैश्विक सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को अपनाने की जरूरत को भी रेखांकित किया गया है। साथ ही सेवा के स्तर में वृद्धि, डिजाइन में क्षमता, नवाचार और स्थिरता आदि में अधिक निवेश की जरूरत पर भी जोर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 2019 में 36 अरब डॉलर से आगे 65 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत को पांच प्रमुख क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक रणनीति बनाने की आवश्यकता होगी। इनमें परिधान, कपड़े, घरेलू वस्त्र, कृत्रिम फाइबर एवं धागे और टेक्निकल टेक्सटाइल क्षेत्र शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस