लाइव न्यूज़ :

सरकार ने आरआईएनएल सौदा सलाहकारों के लिए बोली लगाने की समयसीमा 26 अगस्त तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त सरकार ने शुक्रवार को आरआईएनएल के निजीकरण के प्रबंधन की खातिर सौदा सलाहकार के लिए बोली लगाने की समयसीमा नौ दिन बढ़ाकर 26 अगस्त कर दी।

यह लेनदेन सलाहकारों के लिए किया गया दूसरा विस्तार है। पहली समय सीमा 28 जुलाई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 17 अगस्त और अब 26 अगस्त तक कर दिया गया है।

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने सात जुलाई को आरआईएनएल या विजाग स्टील के लिए लेनदेन सलाहकारों की नियुक्ति की खातिर प्रस्ताव अनुरोध (आरएफपी) पत्र आमंत्रित किया था।

सरकार दीपम को सलाहकार सेवाएं प्रदान करने और आरआईएनएल में सरकार की हिस्सेदारी और साथ ही आरआईएनएल की अपनी अनुषंगियों/संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी के रणनीतिक विनिवेश के प्रबंधन के लिए प्रतिष्ठित मर्चेंट बैंकरों या परामर्श कंपनी से एक लेनदेन सलाहकार नियुक्त करेगी।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 27 जनवरी को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) में सरकारी हिस्सेदारी के 100 प्रतिशत विनिवेश के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी। सीसीईए ने साथ ही निजीकरण के जरिए रणनीतिक विनिवेश के माध्यम से आरआईएनएल की अपनी अनुषंगियों/संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी के विनिवेश को भी मंजूरी दे दी।

आरआईएनएल को विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र या विजाग स्टील भी कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम