लाइव न्यूज़ :

सरकार ने पीएलआई योजना के तहत चिकित्सा उपकरणों के विनिर्माण के लिए आठ कंपनियों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 9, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर सरकार ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए आठ कंपनियों को मंजूरी दी है।

रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवेदनों पर विचार करने के बाद 25 नवंबर को आयोजित अधिकार प्राप्त समिति की नौवीं बैठक के दौरान यह मंजूरी दी गई।

बयान के मुताबिक, "इन आठ संयंत्रों की स्थापना से कंपनियों द्वारा प्रतिबद्ध कुल 260.4 करोड़ रुपये का निवेश और लगभग 2,599 रोजगार अवसरों का सृजन होगा। वाणिज्यिक उत्पादन एक अप्रैल, 2023 से शुरू होने का अनुमान है।"

बयान में कहा गया कि इसके साथ ही दोनों दौर के तहत कुल 21 आवेदकों को मंजूरी दी जा चुकी है। इससे 1,059.33 करोड़ रुपये का कुल प्रतिबद्ध निवेश होगा तथा लगभग 6,411 रोजगार अवसरों का सृजन होगा।

इसमें कहा गया कि इन संयंत्रों की स्थापना से देश चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के विशेष रूप से लक्षित वर्गों में काफी हद तक आत्मनिर्भर बन जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम