लाइव न्यूज़ :

Gold-Silver Rate Today: जल्दी कीजिए, चांदी में बड़ी गिरावट, 12,169 रुपये सस्ती और जानें सोना का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 12:30 IST

Gold-Silver Rate Today: सोना पिछले सत्र में लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया गया।

Open in App
ठळक मुद्देGold-Silver Rate Today: भाव 12,169 रुपये या 3.04 प्रतिशत टूटकर 3,87,724 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। Gold-Silver Rate Today: नौ प्रतिशत उछलकर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।Gold-Silver Rate Today: नौ प्रतिशत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया गया।

नई दिल्लीः वैश्विक बाजारों में मंदी के रुख और अमेरिकी डॉलर में सुधार को देखते हुए ऊंचे स्तरों पर व्यापारियों के मुनाफावसूली करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी और सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी वायदा भाव 12,169 रुपये या 3.04 प्रतिशत टूटकर 3,87,724 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 8,710 लॉट के कारोबार हुआ। चांदी बृहस्पतिवार को लगभग नौ प्रतिशत उछलकर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

कारोबार के अंत में यह 3,99,893 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसी तरह, फरवरी अनुबंध के लिए सोना वायदा भाव 2,162 रुपये या 1.28 प्रतिशत गिरकर 1,67,241 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 3,965 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना पिछले सत्र में लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, ''रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद, अमेरिकी डॉलर में सुधार के कारण सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।'' विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने कहा कि इस साल भारत का सोना आयात घट सकता है,

क्योंकि रिकॉर्ड कीमतें दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता देश में आभूषणों की मांग पर दबाव डाल रही हैं। वैश्विक स्तर पर, अप्रैल डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 118.06 डॉलर या 2.2 प्रतिशत गिरकर 5,236.74 डॉलर प्रति औंस पर रहा। कॉमेक्स पर चांदी वायदा भी 4.17 डॉलर या लगभग चार प्रतिशत गिरकर 110.26 डॉलर प्रति औंस रह गया।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावगोल्ड रेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 13 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां