लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: गोल्ड में तेजी, सोने की कीमत 330 रुपये बढ़कर 98,930 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 100000 के पार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 18:33 IST

Gold Rate Today: 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 300 रुपये बढ़कर 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। इससे पहले के कारोबारी सत्र में यह 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।चांदी की कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई।सोना 59.21 डॉलर प्रति औंस यानी 1.80 प्रतिशत बढ़कर 3,348.61 डॉलर प्रति औंस हो गया।

नई दिल्लीः वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 330 रुपये बढ़कर 98,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इससे पहले शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 300 रुपये बढ़कर 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। इससे पहले के कारोबारी सत्र में यह 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

इसके अलावा चांदी की कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 59.21 डॉलर प्रति औंस यानी 1.80 प्रतिशत बढ़कर 3,348.61 डॉलर प्रति औंस हो गया। अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस्पात और एल्युमीनियम आयात पर शुल्क को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा के बाद बढ़ती अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतों में तेजी आई है। यह शुल्क चार जून से प्रभावी होगी।’’

मेहता ने कहा कि भू-राजनीतिक मोर्चे पर, रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और पश्चिम एशिया में संघर्ष ने भी सोने की कीमतों को बढ़ाया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक अमेरिकी के मई के आईएसएम मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स एंड इंडेक्स (पीएमआई) रिपोर्ट पर नजर रखेंगे, जिसे दिन के उत्तरार्द्ध में जारी किया जाना है।

जिंस बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, कारोबारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की टिप्पणी का भी इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि फेडरल चेयरमैन पावेल की टिप्पणी भविष्य की मौद्रिक नीति के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 13 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां