लाइव न्यूज़ :

सोने में 169 रुपये और चांदी में 300 रुपये की गिरावट

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमत में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 169 रुपये गिरावट के साथ 46,796 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,965 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 67,611 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 67,911 रुपये प्रति किलो था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,804 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 26.01 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के मिश्रित संकेतों तथा डॉलर सूचकांक के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’

मातीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि कोविड19 को लेकर चिंताओं और वायर के नए रूपों से वैश्विक अर्थव्यवस्था की दशा में सुधार के समक्ष संकट के बीच वैश्विक बाजार में सोना 1,800 डालर प्रति औंस से ऊपर चला गया है। उनका अनुमान है कि आने वाले सप्ताहों में वैश्विक बाजार में सोना 1,786-1,820 डालर के बीच और घरेलू बाजार में 47,550-48,150 रुपए प्रति दस ग्राम के बीच रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस