लाइव न्यूज़ :

जीआई प्रमाणित जलगांव केला दुबई को निर्यात किया गया : वाणिज्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून भारत ने दुबई को विशिष्ट भौगोलिक पहचान (जीआई) से प्रमाणित जलगांव केले का निर्यात किया है, वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जीआई टैग उत्पादकों को उत्पाद का प्रीमियम मूल्य प्राप्त करने में मदद करता है क्योंकि कोई अन्य निर्माता समान वस्तुओं के विपणन के लिए नाम का दुरुपयोग नहीं कर सकता है।

एक भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग का उपयोग एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले कृषि, प्राकृतिक या निर्मित उत्पाद (हस्तशिल्प और औद्योगिक सामान) के लिए किया जाता है। आमतौर पर, ऐसा नाम गुणवत्ता और विशिष्टता का आश्वासन देता है, जो अनिवार्य रूप से इसके मूल स्थान के कारण होता है।

दार्जिलिंग चाय, तिरुपति लड्डू, कांगड़ा पेंटिंग, नागपुर नारंगी, और कश्मीर पश्मीना भारत में पंजीकृत जीआई उत्पादों में से हैं।

मंत्रालय ने कहा कि भारत ने वर्ष 2020-21 के दौरान 619 करोड़ रुपये के 1.91 लाख टन केले का निर्यात किया है।

इसने कहा, "22 टन जीआई-प्रमाणित जलगांव केले, महाराष्ट्र के जलगांव जिले के तंदलवाड़ी गांव के प्रगतिशील किसानों से प्राप्त किए गए थे, जो कृषि निर्यात नीति के तहत पहचाने जाने वाले केला क्षेत्र है।"

वर्ष 2016 में जलगांव केले को जीआई सर्टिफिकेशन मिला था।

भारत केले के कुल उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ केले का दुनिया में प्रमुख उत्पादक देश है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश देश के केले के उत्पादन में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम