लाइव न्यूज़ :

गेल देश का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन संयंत्र लगाएगी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड देश का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन बनाने का संयंत्र लगाएगी। कंपनी का लक्ष्य कार्बन मुक्त ईंधन के साथ अपने प्राकृतिक गैस कारोबार को बढ़ाना है, इसी को ध्यान में रखकर हाइड्रोजन संयंत्र लगाने की योजना बनायी गयी है।

गेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने सेरावीक के इंडिया एनर्जी फोरम में कहा कि कंपनी ने इलेक्ट्रोलाइजर खरीदने के लिए एक वैश्विक निविदा जारी की है।

उन्होंने कहा, ‘‘संयंत्र लगाने में 12-14 महीने लगेंगे।’’ कंपनी ने संयंत्र के लिए मध्य प्रदेश के विजयपुर में एक स्थल सहित दो-तीन जगहों को चिन्हित किया है।

जैन ने कहा कि संयंत्र को 10 मेगावाट क्षमता वाला बनाने की योजना है। यह देश में अब तक घोषित सबसे अधिक क्षमता वाला संयंत्र होगा।

सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने 5 मेगावाट की क्षमता वाला हरित हाइड्रोजन संयंत्र लगाने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस