लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कुशल परिवहन प्रणाली का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर यातायात संकट को कम करने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक कुशल परिवहन प्रणाली का उद्घाटन किया।

गडकरी ने कहा कि देश में सड़क इंजीनियरिंग में सुधार करने की जरूरत है क्योंकि हर साल 5 लाख दुर्घटनाओं में लगभग 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कुशल परिवहन प्रणाली (आईटीएस) के उद्घाटन पर कहा, ‘‘यह भारतीय अवसंरचना विकास के इतिहास में एक प्रमुख कदम है।’’

उन्होंने कहा कि आईटीएस एक क्रांतिकारी अत्याधुनिक तकनीक है जो यातायात की समस्याओं को कम करके, कुशल बुनियादी ढांचे के उपयोग को बढ़ावा देकर, यातायात के बारे में पूर्व सूचना के साथ उपयोगकर्ताओं को समृद्ध करने और यात्रा के समय को कम करने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा और आराम को बढ़ाकर यातायात दक्षता हासिल करेगी।

आईटीएस किसी भी दुर्घटना का पता लगा सकता है और यह सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट प्राप्त कर सकता है कि एम्बुलेंस 10-15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच जाए।

उन्होंने कहा कि जहां 135 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे पर कारों के लिए गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं सड़क मंत्रालय विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की गति सीमा को संशोधित करने पर काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा