लाइव न्यूज़ :

FY 2024-25: 10000 किमी डिजिटल राजमार्ग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने की घोषणा, जानें क्या है खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2023 21:04 IST

FY 2024-25: एनएचएआई के पूर्ण स्वामित्व वाली विशेष इकाई राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ओएफसी ढांचा विकसित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ एकीकृत उपयोग गलियारे विकसित करते हुए डिजिटल राजमार्ग नेटवर्क बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।246 किलोमीटर लंबे दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया गया है।ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने के लिए तीन मीटर का गलियारा बनाया गया है।

FY 2024-25: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) वित्त वर्ष 2024-25 तक देशभर में ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) का लगभग 10,000 किलोमीटर का ढांचा विकसित करने के लिए काम कर रहा है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया, एनएचएआई के पूर्ण स्वामित्व वाली विशेष इकाई राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ओएफसी ढांचा विकसित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ एकीकृत उपयोग गलियारे विकसित करते हुए डिजिटल राजमार्ग नेटवर्क बनाएगी।

बयान के अनुसार, परीक्षण के तौर पर डिजिटल राजमार्ग विकास के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लगभग 1,367 किलोमीटर और हैदराबाद-बेंगलुरु गलियारे पर 512 किलोमीटर को चिह्नित किया गया है। बयान में कहा गया कि देशभर में दूरस्थ स्थानों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराते हुए ओएफसी नेटवर्क 5जी और 6जी जैसी नई पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियां सुगम करेगा।

दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाल ही में 246 किलोमीटर लंबे दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया गया है। इसमें ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने के लिए तीन मीटर का गलियारा बनाया गया है। क्षेत्र में 5जी नेटवर्क उपलब्ध कराने में यह बहुत जरूरी साबित होगा। 

टॅग्स :NHAI5जी नेटवर्क5G Network
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में उछाल, क्या भारत में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?