लाइव न्यूज़ :

एफएसएसएआई ने राज्यों को अन्य खाद्यतेलों में सरसों की मिलावट रोकने के फैसले को लागू करने को कहा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने राज्यों से 8 जून से किसी भी अन्य खाद्य तेल के साथ सरसों तेल के मिश्रण पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा है।

एफएसएसएआई ने आठ मार्च की अपनी अधिसूचना में, आठ जून 2021 से बहु-स्रोत खाद्य वनस्पति तेलों (एमएसईवीओ) के उत्पादन में सरसों तेल सम्मिश्रण पर रोक लगा दी थी।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू किया जाये, खाद्य नियामक ने आठ जून को एक आदेश जारी कर राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों और केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण को एक निरीक्षण जांच अभियान चलाने के लिए कहा है।

एफएसएसएआई के नियमों के अनुसार, अन्य दो खाद्य तेलों के सम्मिश्रण की अनुमति है, बशर्ते सम्मिश्रण प्रक्रिया में उपयोग किए जाने वाले किसी भी खाद्य वनस्पति तेल का अनुपात 20 प्रतिशत से कम न हो।

खाद्य तेल उद्योग निकाय सीओओआईटी ने कहा कि इस कदम से सरसों उत्पादकों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा।

सीओओआईटी के अध्यक्ष सुरेश नागपाल ने कहा कि सरसों की फसल के तहत बुवाई क्षेत्र बढ़ाने के लिए सरसों उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरसों के तेल के अधिक घरेलू उत्पादन से खाद्य तेल के आयात में कुछ हद तक गिरावट आएगी।

नागपाल ने कहा, 'अब चूंकि किसी और तेल का मिश्रण नहीं होगा, इसलिए शुद्ध सरसों के तेल की मांग बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम