लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा भंडार 77.8 करोड़ डॉलर घट कर 578.568 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:26 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 77.8 करोड़ डॉलर घटकर 578.568 अरब डालर रह गया।

इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 4.525 अरब डॉलर बढ़कर 579.346 अरब डॉलर के सर्वकालिक ऊंचाई को छू गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में कमी आने के कारण मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज हुई। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षावधि में एफसीए 1.042 अरब डॉलर घटकर 536.344 अरब डॉलर रह गयीं। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राएं भी शामिल होती है।

आंकड़ों के अनुसार चार दिसंबर को समाप्त सप्ताह समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार का मूल्य 28.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.012 अरब डॉलर हो गया।

देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.503 अरब डॉलर और आईएमएफ के पास जमा मुद्रा भंडार भी 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.709 अरब डॉलर रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस