लाइव न्यूज़ :

उधमपुर इकाई में आग बुझाई गई, कोई हताहत नहीं हुआ: धानुका एग्रीटेक

By भाषा | Updated: May 28, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई कृषि-रसायन निर्माता धानुका एग्रीटेक ने शुक्रवार को कहा कि बृहस्पतिवार की देर रात जम्मू-कश्मीर में उसके उधमपुर संयंत्र में आग लग गई थी, जिसे नियंत्रण में कर लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा, ‘‘...दुर्भाग्य से, कल देर रात जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में स्थित कंपनी की इकाई में आग लग गई। हमारी आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम और स्थानीय फायर ब्रिगेड पहले ही वहां पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।’’

सूचना में कहा गया है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली की इस कंपनी ने कहा कि उसने इस आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक आंतरिक जांच दल नियुक्त किया है।

कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘हम इस घटना की जांच के दौरान स्थानीय अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?