लाइव न्यूज़ :

ऋण शोधन प्रक्रिया के तहत वित्तीय कर्जदाताओं को उनकी कुल दावा राशि का 36 प्रतिशत मिला: सरकार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त सरकार ने मंगलवार को कहा कि ऋण शोधन समाधान प्रक्रिया के तहत इस साल जून के अंत तक वित्तीय कर्जदाताओं को उनके कुल दावों में से 36 प्रतिशत राशि यानी 2.45 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुये हैं।

इस साल 30 जून तक कुल 4,540 कंपनियां कॉरपोरेट ऋण शोधन समाधान के तहत प्रक्रिया में शामिल की गयी हैं। इनके कंपनियों के मामले में दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत प्रक्रिया शुरू की गयी।

कॉरपोरेट कार्य मामलों के राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राज्यसभा में सवालों के लिखित जवाब में कहा, ‘‘तीस जून, 2021 तक 394 कंपनियों के मामलों का समाधान किया गया। इसमें वित्तीय संस्थानों समेत वित्तीय कर्जदाताओं का कुल दावा 6.80 लाख करोड़ रुपये था। इसमें से 2.45 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए। यह कुल दावों का 36 प्रतिशत है।’’

मंत्री ने कहा कि कर्जदार कंपनी के लिये ऋण शोधन अक्षमता समाधान प्रक्रिया बाजार आधारित होती है और उसका नतीजा बाजार ताकतों (मांग और आपूर्ति) पर निर्भर करता है। यह मामला-दर-मामला अलग होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती