लाइव न्यूज़ :

फेडरल बैंक का शुद्ध मुनाफा दूसरी तिमाही में 55 प्रतिशत बढ़कर 488 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 30 सितंबर को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा लगभग 55 प्रतिशत बढ़कर 488 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने एक साल पहले की समान अवधि में 315.70 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

फेडरल बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान उसकी कुल आय (एकीकृत) घटकर 4,013.46 करोड़ रुपये रह गई, जबकि 2020-21 की समान अवधि में 4,071.35 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता के स्तर पर सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए या खराब ऋण) में वृद्धि देखी गई। यह 30 सितंबर, 2021 को सकल अग्रिम के 3.22 प्रतिशत के स्तर पर जा पहुंचा, जो एक साल पहले इस समय 2.80 प्रतिशत के स्तर पर था।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी पहले के 0.99 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 1.15 प्रतिशत हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम