लाइव न्यूज़ :

फेसबुक भारत में मोबाइल ऐप के जरिए वैक्सीन की खोज में करेगा मदद

By भाषा | Updated: April 30, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में अपने मोबाइल ऐप पर वैक्सीन की खोज के लिए एक टूल जोड़ने के लिए भारत सरकार के साथ साझेदारी कर रहा है, जिससे लोगों को अपने आसपास टीका केंद्रों की तलाश करने में मदद मिल सकेगी।

सोशल मीडिया फर्म ने इस सप्ताह देश में कोविड-19 के हालात से निपटने के लिए एक करोड़ डॉलर के आपातकालीन राहत अनुदान देने की घोषणा की थी।

फेसबुक ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत सरकार के साथ साझेदारी करते हुए फेसबुक भारत में मोबाइल ऐप पर ‘वैक्सीन फाइंडर टूल’ को 17 भाषाओं में उपलब्ध कराना शुरू करेगा, ताकि लोगों को वैक्सीन पाने के लिए स्थानों की तलाश करने में मदद मिल सके।’’

इस टूल में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वैक्सीन केंद्रों और उनके संचालन के घंटों के बारे में जानकारी होगी।

देश में अभी तक कोविड-19 की वैक्सीन की कुल 15.22 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है और 18 साल से अधिक उम्र के 2.45 करोड़ से अधिक लोगों ने ‘को-विन’ डिजिटल मंच पर अपना पंजीकरण कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस