लाइव न्यूज़ :

भारत से वस्तुओं के निर्यात में उछाल, जुलाई-सितंबर में 11 प्रतिशत बढ़कर 114 अरब डॉलर पर पहुंचेगा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 11, 2022 11:57 IST

भारत से वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 11.4 प्रतिशत बढ़कर 114.4 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। एक्जिम बैंक ने तिमाही आंकड़े जारी करते हुए ये संभावना जताई है।

Open in App

नयी दिल्ली: देश का वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 11.4 प्रतिशत बढ़कर 114.4 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। एक्जिम बैंक ने यह अनुमान लगाया है। भारत के निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने तिमाही आंकड़े जारी करते हुए कहा है कि दूसरी तिमाही के निर्यात के आंकड़े वैश्विक स्तर पर जिंस कीमतों में नरमी, प्रमुख व्यापार भागीदार देशों में संभावित सुस्ती, मुद्रास्फीतिक दबाव और सख्त मौद्रिक रुख से प्रभावित हो सकते हैं।

एक्जिम बैंक जून, सितंबर, दिसंबर और मार्च के पहले सप्ताह में अपने तिमाही अनुमान जारी करता है। एक्जिम बैंक देश से निर्यात के तिमाही आंकड़ों का अनुमान एक्पोर्ट लीडिंग इंडेक्स (ईएलआई) से लगाता है, जो इसका खुद का मॉडल है। ईएलआई देश के निर्यात परिदृश्य का आकलन करता है। यह देश से तिमाही आधार पर कुल वस्तुओं के निर्यात और गैर-तेल निर्यात का आकलन करता है।

यह देश के निर्यात को प्रभावित करने वाले तमाम घरेलू और वैश्विक कारकों का भी आकलन करता है। एक्जिम बैंक ने कहा कि इस आकलन के परिणामों की विशेषज्ञों की स्थायी तकनीकी समिति ने की है। समिति में जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एस सिन्हा रॉय, रिजर्व बैंक के आर्थिक एवं नीति अनुसंधान विभाग के निदेशक शरत ढल, बेस विश्वविद्यालय के कुलपति प्राफेसर एन आर भानुमूर्ति, इंदिरा गांधी विकास अनुसंधान संस्थान के प्रोफेसर सी वीरमानी ने समीक्षा की है।

टॅग्स :Export-Import Bank of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारत ने 30 सितंबर तक चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, घरेलू किल्लत रोकने के लिए भारत सरकार का बड़ा फैसला

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारजयंतीलाल भंडारी ब्लॉग: अब बंदरगाहों से निर्यात बढ़ने का दौर

कारोबारब्लॉग: दुनिया के रक्षा निर्यात परिदृश्य में उभर रहा भारत

कारोबारजयंतीलाल भंडारी का ब्लॉग: नई सरकार की प्राथमिकता हो सेवा निर्यात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?