लाइव न्यूज़ :

इमामी रियल्टी कोलकाता में 300 करोड़ रुपये का निवेश कर टाउनशिप विकसित करेगी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 जून इमामी रियल्टी लिमिटेड कोलकाता में 300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 40 एकड़ जमीन पर टाउनशिप विकसित करेगी। कंपनी कोलकाता के भासा इलाके में इस टाउनशिप परियोजना के तहत 525 भूखंड बिक्री के लिये पेश करेगी।

इमामी रियल्टी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितेश कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम एक शानदार बंगला टाउनशिप शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हमारे पास शहर में एक पुराना भूमि बैंक था जिसका अब हम मुद्रीकरण करने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने कोविड-19 महामारी के प्रभाव के बावजूद इस योजना के साथ आगे बढ़ने का निर्णय किया है। महामारी के दौरान कोलकाता संपत्ति बाजार मजबूत बना हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड महामारी से आवासीय भूखंड और एकल आधार घरों की मांग बढ़ी है, जिसमे विशेष जोर कम भीड़-भाड़ वाले इलाको पर है। इस रूख से निवेश पर अच्छे लाभ के साथ शहर में प्लॉट विकास को बढ़ावा मिलेगा।’’

इमामी रियल्टी लिमिटेड दरअसल इमामी लिमिटेड की रियल एस्टेट कंपनी है, जिसने पिछले साल उत्तर प्रदेश के झांसी में 100 एकड़ की एकीकृत टाउनशिप 'इमामी नेचर' विकसित करने के लिए लगभग 225 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

इमामी लिमिटेड बोरो प्लस, नवरत्न, फेयर एंड हैंडसम, झंडू बाम और मेंथो प्लस बाम जैसे ब्रांडों के क्षेत्र में अग्रणी और तेजी से बढ़ते व्यक्तिगत और स्वास्थ्य देखभाल व्यवसायों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम