लाइव न्यूज़ :

एली लिली ने कोविड19 की दवा बैरिसिटीनिब का लाइसेंस टॉरेंट, रेड्डीज, एमएसएन लैब को दिया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली ,13 मई दवा कंपनी एली लिली ने कोविड19 की अपनी दवा बैरिसिटीनिब के उत्पादन के लिए भारत में तीन कंपनियों टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स, डॉ रेड्डीज और एमएसएन लैबोरेट्रीज के साथ अतिरिक्त स्वैच्छिक लाइसेंस समझौते किए हैं।

एली लिली ने समझौते के तहत तीनों कंपनियों को अतिरिक्त रॉयल्टी मुक्त, गैर विशेष स्वैच्छिक लाइसेंस जारी किए हैं।

कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "इन तीन अतिरिक्त स्वैच्छिक लाइसेंस समझौतों से इस महामारी के दौरान बैरिसिटीनिब का उच्च गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं उपलब्धता सुनिश्चित होगी जिससे भारत में इस समय कोविड-19 से जूझ रहे लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डालने की खातिर इलाज के स्थानीय विकल्प बेहतर होंगे।"

भारतीय उपमहाद्वीप, लिली इंडिया के प्रबंध निदेशक लुका वसिनी ने कहा, "लिली अपने नवीन और सफल दवाओं के प्रभावशाली पोर्टफोलियो के जरिये इस स्वास्थ्य सेवा चुनौती से निपटने में भारत की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

उन्होंने कहा कि यह कंपनी की ओर से भारत सरकार को की जा रही दान की पेशकश के अतिरिक्त है।

इन समझौतों के बारे में टारेंट फार्मा के मुख्य विपणन अधिकारी अमन मेहता कहा, ‘ यह भागादी इस महामारी से निपटने तथा मरीजों को अच्छा इजाल दिलाने में देश की मदद करने के हमारे प्रयासों को और शक्ति देगी।’

एम एस एन समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एमएसएन रेड्डी ने कहा इस समझौते को कोविड का मुकाबला करने के प्रयासों में एक ‘ ऐतिहासिक समझौता’ बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी यह दवा 2एमजी और 4एमजी की खुराक में पेश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम