लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण अर्थव्यवस्था में दे सकता है 1,000 अरब डॉलर का योगदान : प्रसाद

By भाषा | Updated: December 18, 2020 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि सही तरीके से इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का स्तर बढ़ाने से ही अर्थव्यवस्था में 1,000 अरब डॉलर का योगदान किया जा सकता है।

सरकार को एप्पल और सैमसंग जैसी वैश्विक कंपनियों और उनके अनुबंध विनिर्माताओं की ओर से देश में विनिर्माण स्तर को बढ़ाने के प्रस्ताव मिले हैं।

उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा, ‘‘ मुझे इस बात में रत्ती भर का भी शक नहीं है कि सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के स्तर को बढ़ाने से ही हम देश की अर्थव्यवस्था में एक हजार अरब डॉलर का योगदान करने में सक्षम होंगे। मैं इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा हूं और उम्मीद है कि हम इसे हासिल करने में सफल होंगे।’’

सरकार ने 2025 तक देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।

प्रसाद ने कहा कि 2025 तक हम एक अरब फोन, पांच करोड़ टीवी और लैपटॉप एवं टैबलेट समेत पांच करोड़ हार्डवेयर उत्पादों का उत्पादन करेंगे। भारत के पास इंटरनेट ऑफ थिंग्स उपकरणों, लैपटॉप इत्यादि के लिए प्रिंटेड सर्किट बोर्ड इत्यादि की असीम संभावनाएं हैं। असल में भारत को मोबाइल फोन विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने का विचार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस