लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बिजली की मांग 5,265 मेगावाट के उच्चस्तर पर पहुंची

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी दिल्ली में बृहस्पतिवार को बिजली की अधिकतम मांग 5,265 मेगावाट पहुंच गयी। यह जाड़े में अब तक की सर्वाधिक मांग है जिसका कारण मौसम में ठंड बढ़ना है।

वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि शहर में बिजली की अधिकतम मांग एक जनवरी से 4 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। एक दिसंबर के मुकाबले 50 प्रतिशत से अधिक जबकि एक नवंबर 2020 की तुलना में 67 प्रतिशत बढ़ी है।

बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दिल्ली में बिजली की मांग में वृद्धि का कारण अधिक ठंड होना है। आज (बृहस्पतिवार) बिजली मांग रिकार्ड 5,265 मेगावाट पहुंच गयी, जो इस मौसम की अधिकतम मांग है। इससे पहले, एक जवरी को बिजली की अधिकतम मांग 5,021 मेगावाट थी।’’

प्रवक्ता के अनुसार बीएसईएस वितरण कंपनियों... बीआरपीएल और बीवाईपीएल... ने सफलतापूर्वक अपने-अपने क्षेत्रों में क्रमश: 2,187 मेगावाट और 1,093 मेगावाट मांग को पूरा किया। दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग इस जाड़े में एक जनवरी को पहली बार 5,000 मेगावाट के पार पहुंची।

एक दिसंबर, 2020 को दिल्ली की अधिकतम बिजली की मांग 3,504 मेगावाट थी। तब से शहर में बिजली की अधिकतम मांग 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।

प्रवक्ता के अनुसार पिछले साल, दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 5,343 मेगावाट तक गयी थी। इस साल इसके 5,480 मेगावाट तक जाने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!